[post-views]

मास्टर लाइन के चलते खोटा कॉलोनी में जल-जमाव की बनी समस्यां : जगजीत यादव

29

गुडग़ांव, 25 जुलाई (ब्यूरो) : नगर निगम वार्ड 25 बादशाहपुर कस्बे में मास्टर लाइन कनेक्शन नही होने से खोटा कालोनी वाला हिस्सा जल जमाव की चपेट में है। जिसके बाद हल्की बरसात के होते ही जल जमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। यह सब डी.पी.आर. के कार्य रुकने के बाद से स्थिति और ज्यादा गम्भीर हो चुकी है। उक्त बातें बादशाहपुर निवासी जगजीत यादव ने बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि नगर निगम मेयर कार्यकाल समाप्ति के बाद से जब से पार्षदों से निगम प्रशासन ने चार्ज लिया है। उस दिन से विकास कार्य अधूरे पड़े है जिसके चलते बादशाहपुर कस्बे में काफी दिनों से डी.पी.आर. कार्य अधर में लटक गये है या फिर यू कहे कि निगम के विकास कार्यो में भारी गिरावट आई है। निगम द्वारा लगातार बार बार अपनी पॉलिसी में बदलाव करने से विकास कार्य कराने में खुद निगम असहाय महसूस कर रहा है। वर्तमान में ठेकेदार तथा अन्य एजेंसी निगम की गलत पॉलिसीज के चलते कार्य करने के लिए आगे नही आ रही है। विकास कार्य अधूरे पड़े हुए है जिसके चलते लोगों को परेशानियां हो रही है। जगजीत ने कहा कि गुडग़ांव नगर निगम के सभी वार्ड में विकास कार्य पहले तेज गति से चल रहा था, लेकिन कुछ समय के बाद से बादशाहपुर की डी.पी.आर. कार्य भी कई महीनों से बंद पड़ी है। जिसकी वजह से लोगों को मूलभूत सुविधाओं को लेकर भारी परेशानियां हो रही है। निगम प्रशासन को अधूरे विकास कार्यो पर ध्यान देना चाहिए ताकि नये विकास कार्यो को स्वकृति प्रदान करें, ताकि लोगों को परेशानियां न हो सके।

Comments are closed.