[post-views]

हॉकी प्रतियोगता का अरुण ठाकारन ने किया शुभआरंभ

28

गुडग़ांव, 25 जुलाई (ब्यूरो) : गुरुग्राम के नेहरु स्टेडियम में  आठ तक चलने वाली सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगता का आगाज हो चूका है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झाड़सा निवासी अरुण ठाकरान ने प्रतियोगता का शुभारम्भ किया। वही उन्होंने बोलते हुए कहा कि हॉकी हमारे देश का सबसे पहला अंतराष्ट्रीय खेल है। जिसमे भारतीयों ने अपनी प्रतिभा का लोहा विदेशी जमीनों पर मनवाने का कार्य किया है। वही उन्होंने खिलाडिय़ों को सहयोग राशि भेट करते हुए भविष्य में भी हमेशा इसी तरह सहयोग करने की बातें कही अरुण ठाकरान द्वारा इस तरह के खेलों तथा सामज से जुड़े कार्यो में हमेशा उनकी तरफ से भागीदारी दी जाती रही है। अरुण ठाकरान ने नेहरु स्टेडीयम गुडग़ांव में सिल्वर जुबली उत्सव हॉकी प्रतियोगिता का शुभ आरम्भ करते हुए खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई किया और वहां उपस्तिथ सभी गुरु जनो से आशीर्वाद लिया। अरुण ठाकरान का खेल स्टेडियम में फुल मालाओं के साथ भव्य स्वागत भी किया गया अरुण ठाकरान ने सभी खिलाडय़िों को हॉकी के बारे में दो शब्द भी कहे क्योंकि अरुण ठाकरान भी हॉकी के खिलाड़ी रह चुके हैं और उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए 21000 रूपेय की राशि भेंट की और वही उपस्तिथ सभी बुज़ुर्गों ने उनके सर पर हाथ रख कर दीर्घ आयु का आशीर्वाद दिया।

Comments are closed.