[post-views]

(मुंबई) महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी

35

मुंबई। अक्टूबर माह में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री अच्छी बढ़ी है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 14 फीसदी बढ़ी है। इस साल अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 58,416 वाहन बेचे हैं। पिछले साल अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा में कुल 51,160 वाहन बेचे थे। सालाना आधार पर अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर वाहनों की बिक्री 23,453 यूनिट से 3 फीसदी बढ़कर 24,066 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कमर्शियल वाहनों की बिक्री 19,281 यूनिट से 26 फीसदी बढ़कर 24,353 यूनिट रही है।

सालाना आधार पर अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 750 यूनिट से 9 फीसदी घटकर 683 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 18,531 यूनिट से 27.7 फीसदी बढ़कर 23,670 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 2,300 यूनिट से बढ़कर 3,066 यूनिट रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बिक्री 48,860 यूनिट से बढ़कर 55,350 यूनिट रही है।

Comments are closed.