[post-views]

लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का बहुमत हासिल करेगी भाजपा : अनिल यादव

38

गुरुग्राम (अजय) : गुरुग्राम से भाजपा नेता अनिल यादव का दावा है कि इस बार मोदी सरकार की लोकप्रियता तथा सरकार के कार्यो से खुश होकर देश की जनता उन्हें बड़ा उपहार देने वाली है इस बार मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का बहुमत हासिल करेगी जोकि विरोधियों को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है अनिल यादव का दावा है कि इस बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार देश में बनने जा रही है देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने फिर से भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देकर यह साबित कर दिया है कि यह आज का भारत है। एक सशक्त भारत है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की लोकसभा सीट पर अगर भाजपा का कोई प्रतिनिधि उनके किसी भी समाज से आता है तो सभी समाज एकजुट होकर साथ देगा। उन्होंने कहा कि इस देश में पिछले 70 सालों में कांग्रेस सरकार ने राज करके देश को पिछाड़ने का काम किया है। कांग्रेस की नीतियों के कारण 1947 में देश को अखंड किया गया और अगर कांग्रेस की नीतियां ठीक होती तो देश का कभी विभाजन नहीं होता। उन्होंने कहा कि लोक सभा आम चुनाव 2019 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के सबसे सफल मुख्यमंत्री है। छठे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की जनता भाजपा को 10 की 10 सीटे देने का कार्य करेगी।

Comments are closed.