[post-views]

1008 कुण्डीय महायज्ञ में शामिल होगें 5 हजार श्रदालु

42

गुड़गांव/बादशाहपुर, 9 जनवरी (अजय) : मां शीतला की पावन धरती पर 1008 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन 13 जनवरी को सुबह 9 बजे गुरुग्राम के गौशाला मैदान में आयोजित होने जा रहा है। उक्त विषय में प्रेसवार्ता करते हुए पूर्व महिला आयोग हरियाणा की उपाध्यक्ष सुमन दहिया तथा अधिवक्ता अजय कांडा ने जानकारी देते हुए दावा किया कि इस महायज्ञ में सभी दलों के नेताओं सहित शहर के करीब 5 हजार श्रदालु भाग लेंगे। जिनके लिए खाने की भी व्यस्था की गई है। सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा हैै। जिसमे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा तथा उनके पूर्व मंत्रीमंडल सदस्य तथा वर्तमान सरकार के मंत्री भी आमंत्रित होगें। कार्यक्रम के दौरान 1008 कुंड बनाये जायेगें। जहां लोग आहुति देकर इस महायज्ञ को सफल बनाने का कार्य करेगें। कार्यक्रम का शुभआरंभ परम सिद्ध मंगल नाथ महाराज के आशीर्वाद स्वरूप प्रात 9 बजे से आरम्भ किया जाएगा। वही इस महायज्ञ में यज्ञ की सभी सामग्री बिलकुल निशुल्क उपलब्द कराई जाएगी।

Comments are closed.