[post-views]

चंडीगढ़ छेडछाड़ केस: किरण बेदी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल, अक्षय कुमार भी आए सामने

39

PBK NEWS |  चंडीगढ़। यहां आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ का प्रकरण लगातार गर्मा रहा है। बेटे द्वारा सीनियर आइएएस अधिकारी की बेटी के साथ छेड़छाड़ के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर घेरा लगातार कस रहा है, हालां‍कि पार्टी और सरकार उनके पक्ष में खड़ी दिख रही है। देश की पहली महिला आइपीएस अफसर और अब पुंडुचेरी की राज्‍यपाल किरण बेदी ने इस मामले में सवाल उठाए हैं।

किरण बेदी ने कहा कि आरोपियों को बिना पूरी तरह जांच के जमानत नहीं दी जानी चाहिए थी। फिल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस मामले में  प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी घटना की निंदा की है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने भी इस मामले पर नाराजगी जताई है।

दूसरी अोर, सुभाष बराला के हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफे की चर्चा लगातार जारी रही, हालांकि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इसे बेबुनियाद करार दिया है। पार्टी नेतृत्व ने सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर  बराला के इस्तीफा देने की चर्चाएं गर्म होने के बाद सफाई दी। बराला और उनके बेटे पर हमले जारी हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी पुलिस को निष्पक्ष जांच की हिदायत दी है। इसके बाद चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक तजिंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर भारतीय दंड संहिता हटाई गई की धारा 365 और 511 के मुद्दे पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार ज्यादातर अफसरों की राय थी कि अपहरण की कोशिश की धारा लगाई जानी चाहिए।

किरण बेदी ने कहा कि ट्वीट कर इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने लिखा कि चंडीगढ़ की घटना को लेकर जो जानकारी मिल रही है उससे मेरा आकलन है कि आरोपियों को बिना पूरी जांच और पूछताछ के आरोपियों को जमानत पर नहीं छाेड़ना च‍ाहिए था। इसके साथ ही आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाना चाहिए था। पुलिस को इस तरह के मामले में पूरी तत्‍परता दिखानी चाहिए।

इसके साथ ही मशहूर फिल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार ने भी चंडीगढ़ की घटना पर अपनी प्र‍तिक्रिया जाहिर की है। उन्‍होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि महिलाओं लड़कियों को अपनी सुरक्षा का पूरा ध्‍यान रखना चाहिए। अक्षय ने कहा, ‘महिलाओं अपनी सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहें। यदि कोई वाहन सवार आपके साथ रास्‍ते में गलत करने की कोशिश्‍ा करे तो उसका नंबर नोट कर लें। तुरंत पुलिस को सूचना देने से न हिचकिचाएं। तत्‍काल अ

Comments are closed.