[post-views]

केन्या के रक्षा मामलों के कैबिनेट सचिव भारत की तीन दिन यात्रा पर, 29 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ वार्ता में लेंगे भाग

116

नई दिल्ली, 28अगस्त। केन्या के रक्षा मामलों के कैबिनेट सचिव अदन बेयर डुले भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल केन्या के अपने समकक्ष अदन बेयर डुले के साथ वार्ता करेंगे। अपने प्रवास के दौरान बेयर डुले के गोवा और बेंगलुरु में भारतीय शिपयार्ड और रक्षा उद्योगों का दौरा करने की उम्मीद है।

सितंबर 2022 में नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से कैबिनेट सचिव डुले की यह पहली भारत यात्रा है और केन्या से सर्वोच्च स्तर की राजनीतिक यात्रा है। यह यात्रा भारत के अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों और विशेष रूप से भारत और केन्या के बीच बढ़ते सहयोग को अहम महत्व देने का संकेत है। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के नए मार्ग खुलने की आशा है।

Comments are closed.