[post-views]

न्याय गारंटी से गुरुग्राम लोकसभा का संपूर्ण विकास करेंगे राज बब्बर : वर्धन यादव

0 1,348

बादशाहपुर, 4 मई (अजय) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के युवा राष्ट्रीय सचिव एवं गुरुग्राम से वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता वर्धन यादव ने पार्टी के शीर्ष नेता और गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के पक्ष में जनसंपर्क करते हुए आज बादशाहपुर क्षेत्र के लोगों से उन्हें भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। वर्धन यादव ने कहा कि राज बब्बर यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, गाजियाबाद और लखनऊ लोकसभा सीटों से चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्धन यादव ने कहा कि राज बब्बर के पास राजनीति का काफी अनुभव है और गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनने पर वह गुरुग्राम को पूर्ण रूप से विकसित करने का काम करेंगे। वर्धन यादव ने गुरुग्राम के नागरिकों से निवेदन किया कि बीजेपी की तानाशाह सरकार को सत्ता से बेदखल करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर राज बब्बर को भारी मतों से विजई बनाएं। वर्धन यादव ने कहा कि देश को महंगाई और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए भी भाजपा को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।

Leave A Reply