बादशाहपुर (अजय) : भाजपा नेता राकेश यादव ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे गुरुग्राम के नागरिकों को लगातार विकास का तोहफा दिलाने का काम कर रहे हैं। राव नरबीर सिंह ने पिछले 5 साल के कार्यकाल में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी विकास कराया है और उनका प्रयास विकास को लेकर और अधिक तेज होता जा रहा है। राव नरबीर सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा के गुरुग्राम पहुंचने पर भी नागरिकों को विकास की सौगात दिलाई। मुख्यमंत्री ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ गुरुग्राम के विकास के संबंध में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा कि राव नरबीर सिंह के प्रयास से ही यह समस्त कार्य हो रहे हैं और इसको लेकर जनता में भारी उत्साह है। राकेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के इन प्रयासों की बदौलत जनता काफी संतुष्ट है और इसका लाभ भाजपा और राव नरबीर सिंह को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिलेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.