[post-views]

जनता के भावनाओं के अनुरुप कार्य कर रही भाजपा सरकार : अशोक यादव

22

बादशाहपुर (अजय): अशोक यादव ने कहा कि प्रदेश में पहली बार भाजपा की ऐसी सरकार बनी है, जो जनता के भावनाओं के अनुरुप विकास कार्य कराने के साथ नागरिकों की हर समस्या का समय से समाधान कर रही है। अशोक यादव ने कहा कि हरियाणा के विकास का मॉडल और पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र इस बार और अनोखा प्रदेश की जनता के हित में होगा। अशोक ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में चुनावी घोषणा पत्र को पूरा करने के साथ काफी ऐसे भी ऐतिहासिक कार्य कराए हैं जिनका उल्लेख पूर्व के चुनाव के घोषणा पत्र में नहीं था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने तो चुनाव में जो वादे किए उन्हें भी पूरा नहीं कर पाए जबकि भाजपा की ऐसी सरकार है जो वादों और आश्वासन से आगे बढ़कर विकास कराने की ऐतिहासिक पहल कर रही है। अशोक ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र और गुरुग्राम के साथ हरियाणा में भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य कराए हैं। गुरुग्राम के साथ पूरे प्रदेश के विकास से संबंधित प्रस्तावों को सरकार ने कराने का काम किया है और इसका लाभ पूरे प्रदेश की जनता को मिल रहा है। अशोक यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की इन्हीं उपलब्धियों कारण लोगों का भरोसा पार्टी के प्रति लगातार मजबूत होता जा रहा है। सदस्यता अभियान के दौरान भारी संख्या में नागरिक भाजपा से जुड़ रहे हैं।
फोटो: अशोक यादव

Comments are closed.