बादशाहपुर (अजय): जिला परिषद चेयरमैन कल्याण चौहान ने कहा कि प्रदेश में पहली बार भाजपा की ऐसी सरकार बनी है, जो जनता के भावनाओं के अनुरुप विकास कार्य कराने के साथ नागरिकों की हर समस्या का समय से समाधान कर रही है। कल्याण चौहान ने कहा कि इसी उद्देश्य को देखते हुए भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पूर्व संकल्प पत्र, संकलन यात्रा का शुभारंभ किया है। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा जहां हरियाणा के प्रत्येक नागरिक से प्रदेश के विकास के संबंध में सुझाव लेगी वहीं इसी के आधार पर हरियाणा के विकास का मॉडल और पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। कल्याण ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में चुनावी घोषणा पत्र को पूरा करने के साथ काफी ऐसे भी ऐतिहासिक कार्य कराए हैं जिनका उल्लेख पूर्व के चुनाव के घोषणा पत्र में नहीं था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने तो चुनाव में जो वादे किए उन्हें भी पूरा नहीं कर पाए जबकि भाजपा की ऐसी सरकार है जो वादों और आश्वासन से आगे बढ़कर विकास कराने की ऐतिहासिक पहल कर रही है। कल्याण ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र और गुरुग्राम के साथ हरियाणा में भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य कराए हैं। गुरुग्राम के साथ पूरे प्रदेश के विकास से संबंधित प्रस्तावों को सरकार ने कराने का काम किया है और इसका लाभ पूरे प्रदेश की जनता को मिल रहा है। कल्याण चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार की इन्हीं उपलब्धियों कारण लोगों का भरोसा पार्टी के प्रति लगातार मजबूत होता जा रहा है। सदस्यता अभियान के दौरान भारी संख्या में नागरिक भाजपा से जुड़ रहे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.