[post-views]

सनातन का अपमान संविधान का अपमान है: अनुराग ठाकुर

45

`नई दिल्ली, 15सितंबर। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बुधवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सनातन धर्म पर लगातार टीका टिप्पणी को संविधान का अपमान बताया है। उन्होंने कहा, “बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का कांग्रेस से ज्यादा अपमान शायद ही किसी ने किया है। आज यह लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्या संविधान का अनुच्छेद 25 इन्हें किसी भी धर्म या लोगों का अपमान करने की इजाजत देता है? किस अधिकार से यह लोग यह सब कह रहे हैं? सोनिया गांधी और राहुल गांधी अब तक चुप क्यों है?”`

कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए श्री ठाकुर ने आगे कहा, “एक ओर राहुल गांधी विदेश जाकर भारत में संविधान की दुहाई देते हैं वहीं दूसरी ओर उनके सहयोगी यहां देश में एक नहीं बल्कि बार-बार संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं।”

ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि घमंडिया एलायंस के एक नेता ने कहा है “इनका g20”. यह देश का g20 था और हर भारतीय के लिए गर्व का पल था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में दिल्ली डिक्लेरेशन बेहद सफल हुआ।`

श्री ठाकुर ने आगे कहा, “कुछ लोगों का एकमात्र काम भ्रम फैलाना है। उन्हें भ्रम फैलाने दीजिए। सच्चाई यह है कि भारत सदैव मदर ऑफ डेमोक्रेसी था और रहेगा लेकिन आज पूरा विश्व राइजिंग इंडिया की ताकत देख रहा है। चाहे वह चंद्रयान मिशन की सफलता हो या g20 प्रेसीडेंसी की सफलता हो सभी ने भारतीयों का सर ऊंचा किया है। हम आज वॉइस ऑफ द ग्लोबल साउथ बने हैं। भारत से यूरोप तक इकॉनॉमिक कॉरिडोर बनाने का फैसला हुआ है। इससे अपार संभावनाएं पैदा होंगी। आज पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीद से देख रहा है।

विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कैसे चुनाव दर चुनाव इनके पार्टनर्स एक दूसरे से कन्नी काट रहे हैं इसका सबसे जीवंत उदाहरण पंजाब और हरियाणा में देखने को मिला।

“पिछली बार भी उन्होंने महागठबंधन बनाया था। चोला बदलने से कुछ नहीं होता। इनके चेहरे वही हैं। कोई चारा घोटाला वाला है, कोई नेशनल हेराल्ड घोटाला वाला। कोई 2G घोटाला वाला है, तो कोई अंतरिक्ष घोटाला वाला है। इनमें कोई बेल पर है तो कोई जेल में रहकर आया है। जनता इन सभी को पहले से जानती पहचानती है। इनके चाल चरित्र और चेहरे वही हैं।”

Comments are closed.