[post-views]

अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रीन बेल्ट को गोद लें संस्थान : नवीन गोयल

57

गुरुग्राम। पर्यावरण में सुधार के लिए हर संस्थान अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए अपने क्षेत्रों में ग्रीन बेल्ट को गोद लेकर हरा-भरा बनाएं। यह उनके लिए भी लाभकारी होगा और आम आदमी के लिए भी। अधिक से अधिक हरियाली आज के समय की जरूरत है। यह बात पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने कही। वे यहां सेक्टर-57 की ग्रीन बेल्ट में वियान आई सेंटर की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
नवीन गोयल ने कहा कि पर्यावरण की स्थिति हमारे यहां कितनी खराब हो चुकी है। सभी जानते हैं और मानते हैं। इस स्थिति के जिम्मेदारी भी किसी न किसी रूप में हम सब ही हैं। इसलिए इसको सुधार करने की बीड़ा हमें ही उठाना है। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे, सड़कों के बीच में पेड़-पौधे लगाकर हम पर्यावरण प्रदूषित होने से काफी हद तक बचा सकते हैं। इन्हीं पेड़-पौधों से ऑक्सीजन हमें मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक ऑक्सीजन व्यक्ति के लिए बहुत लाभकारी होती है। यह हमें बिना कोई पैसा खर्च किये मिलती है। जो कि अनमोल है। नवीन गोयल ने सभी से आग्रह किया कि पेड़ों की संख्या बढ़ाकर जीवन की अनेक समस्याओं को हम खत्म करें। उन्होंने वियान आई सेंटर के संचालक नीरज संदूजा द्वारा की गई इस शुरुआत की सराहना है। साथ ही कहा कि चाहे अस्पताल हो या अन्य कोई संस्थान, सभी अपने क्षेत्रों में इस तरह की पहल कर सकते हैं। इससे उनके सामने, आसपास खूबसूरती भी रहेगी। पॉजिटिविटी आएगी और पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों, राहगिरों को संदेश दिया कि अगर हम एक व्यक्ति या एक परिवार एक पौधा भी पालता है तो वह कई गुणा लाभ हमें देगा। कंक्रीट के जंगलों में हरियाली का अपना ही महत्व होगा। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि आज लोग हरियाली बढ़ाने के लिए जागरुक हो रहे हैं। आगे आकर पेड़-पौधे लगा रहे हैं। प्रदेश सरकार का भी यही प्रयास है कि प्रदेश में हरियाली हो और प्राकृतिक ऑक्सीजन हमें मिले। भारतीय जनता पार्टी ने इस क्षेत्र में काम करने के लिए विशेष तौर पर पार्टी में पर्यावरण संरक्षणा विभाग का गठन किया है।

Comments are closed.