[post-views]

हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्कू को वर्धन यादव ने मिलकर दी बधाई

2,417

बादशाहपुर, 13 दिसम्बर (अजय) : हिमाचल प्रदेश में एक आम साधारण परिवार से एक बस ड्राइवर के बेटे को हिमाचल प्रदेश के सर्वोच्च संविधानिक पद पर सुशोभित करने पर कांग्रेस हाईकमान एवं राहुल गांधी द्वारा सुखविंदर सिंह सुक्कू को मुख्यमंत्री बनाया है। उनसे मिलकर कांग्रेस के युवा राष्ट्रीय सचिव गुरुग्राम के तेज तरार युवा नेता वर्धन यदव ने सुक्कू से मिलकर शुभकामनाएं दी और आश्वासन दिया जो परिवर्तन हिमाचल प्रदेश में हुआ, उससे आने वक्त में हरियाणा में भी बहुत बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। वर्धन ने कहा कि जिस प्रकार से हिमाचल की जनता ने सता परिवर्तन कर फिर से कांग्रेस पार्टी पर अपना विश्वास जताया है, उसी प्रकार आने वाले वक्त में हरियाणा की जनता भी प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेककर फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का कार्य हरियाणा प्रदेश की जनता करेगी। वर्धन यादव हरियाणा की राजनीति में काफी सक्रिय युवा नेता है, जोकि हरियाणा कांग्रेस शीर्ष नेताओं के काफी प्रिय है, जोकि वर्तमान में राष्ट्रीय सचिव का दायित्व भी निभा रहे है।

Comments are closed.