[post-views]

गुरुग्राम की जनता का दिल जीत रहे राज बब्बर : वर्धन यादव

0 1,391

गुरुग्राम, 8 मई (ब्यूरो) : वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता वर्धन यादव ने मशहूर फिल्म अभिनेता और गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के पक्ष में जनसंपर्क करते हुए उन्हें भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी राज बब्बर अपने मृदुल स्वभाव और जनता के प्रति समर्पण की भावना से लोगों का लगातार दिल जीत रहे हैं। वर्धन यादव ने कहा कि मेवात में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज बब्बर ने कहा कि यहां रहने के लिए छोटा सा घर मांग रहा हूं। मुझे आप सबके बीच में बसने दीजिए। वर्धन यादव ने कहा कि इसके साथ राज बब्बर ने मेवात की जनता को यह भी भरोसा दिया कि सांसद बनने के बाद वो मेवात को बहुत आगे तक पहुंचाएंगे। उन्होंने मेवात के नागरिकों की सभी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया। वर्धन यादव ने कहा कि यही भरोसा जनता के दिलों में विश्वास के रूप में कायम हो रहा है। जनसंपर्क के दौरान राज बब्बर को जनता का भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है। और इसके आधार पर लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम से राज बब्बर की इस बार भारी मतों से विजय होगी। वर्धन यादव ने कहा कि जनता ने 10 साल तक भाजपा की सरकार को देख लिया। आज हरियाणा में चारों तरफ परेशानी है। किसान परेशान हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है। वर्धन यादव ने कहा कि जनता अब बीजेपी के बहकावे में नहीं आने वाली और इस बार हरियाणा से भाजपा का सुपड़ा साफ होगा। वर्धन यादव ने गुरुग्राम के नागरिकों से निवेदन किया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आने वाले 25 मई को हाथ के पंजे के निशान पर बटन दबाकर कांग्रेस को भारी मतों से विजई बनाएं।

Leave A Reply