बादशाहपुर, 4 सितंबर (अजय): वरिष्ठ भाजपा नेता साहब राम उर्फ लीलू सरपंच आगामी 8 सितंबर को रोहतक में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अधिकाधिक संख्या में लोगों को शामिल कराने को लेकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर रहे हैं बुधवार को लोगों के बीच पहुंचे साहब राम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के सहयोग से लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रोशनी फैलाने का काम किया है उन्होंने पूरे गुरुग्राम का समग्र विकास कराया है इसको लेकर जनता में भारी उत्साह है और नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं लीलू ने कहा कि भाजपा सरकार और कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों से संतुष्ट होकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे गुरुग्राम की जनता ने जिस तरह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भारी संख्या में उपस्थित होकर दोबारा भाजपा सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद और समर्थन दिया उसी तरह से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भी उत्साहित हैं साहब राम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली में रोहतक में पूरे हरियाणा से जनता की भारी भीड़ उमड़ेगी और यह रैली प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को पूरा करने का काम करेगी
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.