[post-views]

हरियाणा में कांग्रेस के फिर बन रहे समीकरण : नरेश भाटी

35

गुड़गांव, 17 दिसम्बर (अजय) : प्रदेश में रविवार को हुए 5 नगर निगम करनाल, यमुनानगर, पानीपत, रोहतक व् हिसार एवं 2 नगर पालिका जाखल मंडी व् पूंडरी के लिए हुए चुनाव में कांगेस समर्थित उम्मीदवारों को रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल होगी। उक्त दावा कांग्रेस पार्टी के लीडर नरेश भाटी ने किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गुरुग्राम में भाजपा को नगर निगम चुनाव में मात मिली थी, उसी प्रकार इन निगम चुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को विजय मिलेगी। जिस तरह से 5 राज्यों की विधानसभा में भाजपा को जनता ने नकारा है, उसी प्रकार इन 5 निगम चुनाव क्षेत्र की जनता सबक सिखाने का कार्य करेगी। आज हरियाणा में न तो युवाओं को रोजगार मिला है और न ही व्यापारियों को कारोबार में इजाफा हुआ है।

पांचो निगमों में औसत 60 से 62 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि नगर पालिका जाखल मंडी में सबसे अधिक 89.5 फीसदी और पूंडरी में 82 फीसदी वोट पड़े। जिसमें अधिकतर कांग्रेस के समर्थन में वोट डले है। हरियाणा की जनता भाजपा के कुशासन से दुखी हो चुकी है। जिसके चलते आने वाले समय में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी उभर कर सामने आएगी। जिसके लिए अब मतदातों ने कमर कसते हुए सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है। इन निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का डंका बजेगा, जोकि आगामी विधानसभा का बिगुल होगा।

Comments are closed.