बादशाहपुर, 19 जुलाई (अजय): सहाबराम उर्फ लीलू राम सरपंच ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का समग्र विकास कराने का काम किया है और इस विकास में प्रदेश के लोकप्रिय मंत्री राव नरबीर सिंह का अहम योगदान है। गुरुग्राम के साथ पूरे हरियाणा में सड़कों, फ्लाईओवरों और अंडरपासों का जाल बिछाने में राव नरबीर सिंह ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से अहम योगदान किया है। इसका प्रतिफल है कि आज पूरे हरियाणा की जनता जाम मुक्त होकर सुगम आवागमन कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के विभिन्न चौकों पर फ्लाईओवरों और अंडरपासों के निर्माण पिछली कांग्रेस सरकार में लंबे अर्से से लंबित रहे और भाजपा सरकार के आने के बाद ही राव नरबीर सिंह के सहयोग से निर्माण कार्य पूरा हो सका। इस विकास का लाभ गुरुग्राम की जनता को मिल रहा है। लीलू राम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हरियाणा की जनता के समक्ष अपने विकास का जो माडल प्रस्तुत किया है उसके आधार पर भारी जनादेश के साथ फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को भी जनता भारी मतों से विजई बनाने का काम करेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.