[post-views]

गुरुग्राम शहर की सोसाइटी में जगह-जगह चलाया दीवार लेखन कार्य : आरती यादव

1,981

बादशाहपुर, 29 जनवरी (अजय) : एक बार फिर से मोदी सरकार के नारे से दीवारों को रंगेगते हुए भाजपा के नेताओं ने गुरुग्राम में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा की नगर निगम पार्षद आरती यादव एव भाजपा नेता अनिल यादव कन्हेई ने अपने निगम वार्ड क्षेत्र की सोसाइटी में दीवार लेखन कार्य किया। आरती यादव इस मौके पर कहा कि देश में फिर से मोदी लहर शुरू हो गई है, इस बार देश के लोगों ने पीएम मोदी को 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इस बार गुरुग्राम लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर पीएम मोदी की जीत को और शानदार बनाने का कार्य करेगें। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में यह दीवार लेखन का कार्य जारी है जोकि आगे भी चलता रहेगा। अनिल यादव कन्हेई ने बताया कि दीवार लेखन का कार्य पूरे प्रदेश ही नही अपितु पुरे देश में भाजपा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधियों सहित अन्य वरिष्ठ नेता बूथ पर दीवार लेखन कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार के संकल्प के साथ भाजपा को अपना मत और समर्थन देकर ऐतिहासिक जीत दिलाएं।

Comments are closed.