[post-views]

नकली ग्राहक के जाल में फंसी देहव्यापार करने वाली चार महिलाएं, गिरफ्तार

113

PBK NEWS | अंबाला शहर। नकली ग्राहक भेजकर पुलिस ने वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाओं को फंसाने के लिए एेसा जाल बिछाया कि चार महिलाएं इसमें फंस गई। इनमें एक महिला एेसी है जो पहले भी कई बार पकड़ी जा चुकी है और जेल में भी रह चुकी है। अधिकतर केसों में वह बरी हो चुकी है।

शहर की इंद्रपुरी कालोनी में स्थित कथित धनिया के अड्डे पर छापामारी कर पुलिस ने संचालक धन्नो व तीन अन्य महिलाओं को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर सीआइए-टू ने नकली ग्राहक भेजा था, जैसे ही आरोपियों ने पैसे पकड़े, पुलिस ने दबिश देकर सभी को हिरासत में ले लिया। सरकारी अस्पताल में मेडिकल के बाद महिला पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया।

सभी को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सभी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। देर शाम सभी को जेल प्रशासन के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर संदीप के बयानों पर कार्रवाई की गई। ध्यान रहे कि संचालक महिला पहले भी कई बार पकड़ी जा चुकी है, जेल में रही है। अधिकतर केसों में वह बरी हो चुकी है।

सीआइए-टू के इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। जैसे ही उसने पैसे देने के बाद इशारा किया, पुलिस घर में घुस गई। संदिग्ध व अश्लील गतिविधियों के चलते सभी को धर लिया गया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजनी के मुताबिक सीआइए-टू की कार्रवाई के आधार पर केस रजिस्टर्ड किया गया।

Comments are closed.