[post-views]

निजी अस्पतालों की मनमानी पर नियंत्रण करे सरकार : शैलजा

45

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज बादशाहपुर में वर्धन यादव के कांग्रेस कार्यलाय पर पहुंची। काँग्रेस कार्यलाय पहुंचने पर वर्धन यादव व स्थानीय लोगो ने उन्हें पुष्प गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया। जहां सर्वप्रथम उन्होंने कांग्रेस युवा नेता वर्धन यादव द्वारा आयोजित राशन किट कार्यक्रम में इलाके के सेकड़ो गरीब व जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना औऱ सरकार तक उन समस्याओं को पहुंचा कर पूरा कराने का आश्वासन दिया। कुमारी शैलजा ने वर्धन यादव की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वर्धन ने इस मुश्किल घड़ी में इस तरह के कार्य कर वह कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ा रहे है। उम्मीद करती है कि आगे भी वह इसी तरह कार्य करते रहेंगे।
पत्रकारों के सवालों पर जवाब देते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि वर्तमान में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर सरकार को नियंत्रण करना चाहिए। निजी अस्पतालों ने खुली लूट मचा रखी है। वही गुरुग्राम स्वास्थ्य सेवाओं पर कहा कि
कोरोना महामारी में सरकार व्यवस्थाओ को लेकर फेल साबित हुई है। भाजपा की असलियत अब लोगो के सामने आ रही है। वही उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगो को खोखले पैकेज देने के अलावा कुछ नही दिया। लोगों को हाथ मे देने की बजाए केवल हवाहवाई वायदे कर गुमराह किया जा रहा है। वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आगे बढाते हुए वह इस तरह की राशन किट वितरित करने का कार्य कर रहे है। कांग्रेस पार्टी का सिपाही होने के नाते वह अपनी और अपनी पार्टी की जिम्मेदारी निभा रहे है। आगे भी इस तरह के कार्य किये जाते रहेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जो भी आदेश जनहित में करने के लिए और भो होंगे उन्हें पूरा करने का कार्य उनकी तरफ से किया जाएगा।

Comments are closed.