[post-views]

हरियाणा में धान की खेती बंद करने वाले किसानों की मिलेगी प्रोत्साहन राशि

33

PBK NEWS | नारनौंद (हिसार)। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने राखी गढ़ी को पर्यटन स्थल बनाने के साथ ही नारनौद विधानसभा क्षेत्र के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। साथ ही धान की खेती का मोह छोडऩे वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि भी दिए जाने की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राखी गढ़ी को देश ही नहीं विदेश में भी पहचाना जाएगा। इस गांव को बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसे देखने के लिए विदेशं से हजारों पर्यटक पहुंचेंगे। इसके लिए इस क्षेत्र की सभी सड़कों को चौड़ा करवाया जाएगा।

जनसभा में मुख्यमंत्री ने किसानों से अनुरोध किया कि धान की फसल में अधिक पानी की जरूरत होती है। इस वजह से भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान बोने वाले किसान को इसकी जगह अन्य फसलें बोने पर घर बैठे 8 से 10 हजार रुपये तक का आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

राखीगढ़ी में आएंगे विश्व भर से पर्यटक व शोधकर्ता

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से राखी गढ़ी की विश्व स्तर पर पहचान बनेगी और दुनिया के पर्यटक व शोधकर्ता यहां आएंगे। पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान यह क्षेत्र बहुत पिछड़ गया था, लेकिन वर्तमान सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में यह कमी पूरी कर दी गई है।

कोई सीएम अभी तक ऐतिहासिक वस्तुओं को देखने नहीं आया

शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि आज से पहले राखी गढ़ी में खोदाई से मिली ऐतिहासिक वस्तुओं को देखने और इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए अब तक कोई मुख्यमंत्री सामने नहीं आया।

Comments are closed.