[post-views]

किसानों आय बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार लगातार प्रयासरत : प्रवीन यादव

69

भारतीय जनता पार्टी किसानों के भले में लगातार कार्य कर रही है, उक्त बातें भाजपा मानेसर मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीन यादव ने धर्मकाटे शुभआरंभ के दौरान कही। उन्होंने बताया कि तावडू मंडी में किसानों के वाहनों की लगने वाली लम्बी लाइन के चलते फसल एवं वाहनों के वजन तोलने में दिक्कतों का किसानों को सामना करना पड़ता था, जिसके चलते कपिल जून सरपंच पथरेडी द्वारा आज तावडू मार्ग पर किसानों के लिए सस्ती दरों पर फसल तोलने के लिए धर्मकाटे का शुभारम्भ कर किसानों को बड़ी राहत देने का कार्य किया गया। प्रवीन यादव ने कहा कि गुरुग्राम जिले में किसानों की सुविधाओं के लिए क्षेत्र के आम लोग सहित भाजपा सरकार प्रयासरत है, किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने की दिशा में मोदी सरकार लगातार कार्य कर रही है। किसानों को भाजपा राज में खाद सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिससे किसान पहली की सरकारों के वक्त से ज्यादा खुद को सन्तुष समझ रहे है।

Comments are closed.