[post-views]

किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मस्त से मिले प्रदेश के नेता : भाटी

32

बादशाहपुर, 10 फरवरी (अजय) : केन्द्र सरकार द्वारा स्वामीनाथन आयोग की सिफारसें लागु करने व बजट मे किसान की फसल पर डेढ गुणा लागत देने की घोषणा करने व किसानों की भलाई के लिये अनेकों योजनाएं लागु करने पर आज हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के जुझारु प्रदेश अध्यक्ष चौधरी समय सिंह भाटी के नेतृत्व मे हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश की टीम,सभी जिलों के अध्यक्ष, महामन्त्री व टीम के सदस्य भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भदोई लोकसभा से सासंद विरेन्द्र सिंह मस्त का आभार व्यक्त करने भाजपा कार्यालय आशोका रोड नई दिल्ली पहुंचे जहां पर चौधरी समय सिंह भाटी व टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का शाल ओढाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र मस्त ने भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बौधित करते हुए कहा कि भाजपा ही वास्तव मे किसानों की मित्र है। काग्रेंस अगर चाहती तो स्वामीनाथन आयोग की सिफारस कभी भी लागु कर सकती थी, लेकिन काग्रेस किसानों को भ्रम मे डालकर किसानों को वोट बैंक के रुप मे प्रयोग कर रही थी, लेकिन भाजपा ने सरकार बनते ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारसें लागु करने की योजना पर काम शुरु कर दिया था जोकि अब लागु हो चुकी है। आप सभी कार्यकर्ता किसानों के मध्य जाकर उन्हे अपने पराय की पहचान करवाने का काम करे, निश्चित तौर पर 2019 मे भी भाजपा पुर्ण बहुमत से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। समय सिंह भाटी ने भी कार्यकर्ताओ को अपने अपने क्षेत्र मे जाकर किसानों से सम्पर्क करने का आह्वान किया।

Comments are closed.