[post-views]

अंग्रेजो की तर्ज पर फुट डालो राज करो की हो रह घटिया राजनीती : वशिष्ठ गोयल

33

गुड़गांव, 30 नवम्बर (अजय) : हरियाणा प्रदेश आपसी भाईचारे तथा एक दुसरे के प्रति प्यार और सम्मान का संदेश देने वाला प्रदेश माना जाता है, लेकिन प्रदेश तथा दुसरे राज्यों में हो रही फुट डालो राज करो की निति अंग्रेजो की निति को दर्शाता है। जिस समय अंग्रेज भी फुट डालो राज करो की निति अपना कर भारत में शासन चलाया करते थे। उक्त बातें नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र में अंग्रेजो का राज तथा वर्तमान राज में कोई अंतर नजर नही आता।

उन्होंने कहा कि जातियों में बांटकर प्रदेश मे राज करना अब असंभव है। वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्रदेश की जनता को जातियों में बांट कर अपने लिए राजनीतिक मंच तैयार करने वाले लोग समझ ले कि प्रदेश की जनता ऐसे नेताओं को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाईचारे तथा आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वाले नेताओं को अब हरियाणा प्रदेश की जनता जवाब देने का कार्य करेगी। पिछले दिनों हुई हरियाणा प्रदेश में जातियों के बंटवारे के बीच अपनी राजनीतिक रोटी सेकने वाले नेताओं ने आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का हरियाणा प्रदेश में कार्य किया था। जिसको अभी तक प्रदेश की जनता भूल नहीं सकी है। लोगों का कहना है कि हरियाणा प्रदेश में जातियों में बैठकर कुछ नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहते हैं। ऐसे नेताओं को हरियाणा की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। प्रदेश की जनता साफ तरीके से जान चुकी है कि सत्ता में आने के लिए लोग किस किस तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन इस तरह के हथकंडे अपनाने वाले नेताओं को अब प्रदेश की जनता सबक सिखाने का कार्य करेगी। आने वाले चुनावों में इस बार जनता जागरूक है और पूरी तरह से परिचित है कि उन्हें किस प्रकार के नेताओं को वोट देनी है और उनसे किस प्रकार काम लेना है।

Comments are closed.