बादशाहपुर, 6 अप्रैल (अजय) : गुरुग्राम की एसजीटी यूनिवर्सिटी की सीनियर डॉ. मीरा नायर ने दांतों के स्वास्थ्य को लेकर एक जागरूकता संदेश देते हुए कहा कि दांतों में होने वाले इन्फेक्शन, उनके बचाव, रखरखाव तथा छोटी-मोटी समस्याओं के घरेलू उपायों से ही ठीक किया जा सकता है। डॉ. मीरा नायर ने बताया कि दांतों में संक्रमण का मुख्य कारण सही तरीके से सफाई न करना, अधिक मीठा खाना और नियमित चेकअप न कराना है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकती हैं, जिससे दांतों में दर्द, सूजन, दांतों में कीड़ा लगना और मसूड़ों से खून आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। उन्होंने दांतों की देखभाल के लिए दिन में कम से कम दो बार ब्रश करने, सही तकनीक से ब्रश करने और नियमित रूप से डेंटिस्ट से जांच कराने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने बताया कि नमक के पानी से कुल्ला करना, हल्दी और लौंग जैसे घरेलू उपाय छोटी समस्याओं में राहत दे सकते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। डॉ. मीरा नायर ने यह भी कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से दांतों की देखभाल पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इन आयु वर्ग में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने खानपान में संतुलन रखने और जंक फूड से दूरी बनाने की भी सलाह दी। डॉ. मीरा ने कहा कि लगातार दांत में दर्द होने पर तुरंत अपने दांतों के डॉक्टर से मिले और जांच कराए क्योकि ज्यादा समस्यां बढने पर बिमारी और बढ़ जाती है, हल्का कीड़ा लगने पर दांत में ईलाज करके फिलिंग की जा सकती है लेकिन कीड़ा गहराई में नसों तक पहुँच जाए तो दांत निकलवाना पड़ता है या फिर उसकी आरसीटी पक्रिया से गुजरना पड़ता है जिससे मरीज का खर्च भी बढ़ता है और बिमारी का जोखिम भी ज्यादा बड़ता है, इसलिए समय रहते अपने दांतों का ख्याल रखे और डॉक्टर की सलाह जरुर ले।
Comments are closed.