[post-views]

इलाहाबाद में पुलिस चौकी से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर डबल मर्डर

34

PBK NEWS | इलाहाबाद । संगमनगरी इलाहाबाद में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस चौकी  से महज दो सौ मीटर की दूरी पर महिला तथा उसके पति की हत्या कर दी। महिला बीडीसी सदस्य है। पति तथा पत्नी दोनों अपना दल (एस) के साथ जुड़े हैं।

इलाहाबाद के सोरांव थाना क्षेत्र के कलंदर पुर में बीडीसी सदस्य संतोषी देवी (35) और उनके पति जितेंद्र पटेल (38) की हत्या कर दी गयी। माना जा रहा है कि देर रात हत्या को अंजाम दिया गया है। सोरांव थाना की कलंदरपुर पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर डबल मर्डर की खोजबीन करने पुलिस आज सुबह पहुंची। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस मौके पर छानबीन में लगी है।

इलाहाबाद में सोरांव थाना अंतर्गत कुरुगांव में पति-पत्नी की ईंट-पत्थर से कुचकर हत्या कर दी गई। कलंदरपुर पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर ही अंजाम दे दिया गया। अपना दल (एस) की महिला मण्डल अध्यक्ष संतोषी वर्मा बीडीसी भी हैं।

उनके साथ उनके पति जितेंद्र पटेल की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। जिससे स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा व्याप्त है। हत्या में में चाकू, रॉड के साथ ईंट व पत्थर का प्रयोग किया गया है। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष के साथ तमाम नेता और कार्यकर्ता इस कांड के बाद मौके पर पहुंच गए थे।

Comments are closed.