गुरुग्राम, 17 अगस्त (ब्यूरो) : हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद जिला अध्यक्ष कमल यादव के आवास पर पहुंचे। यहां जिला अध्यक्ष कमल यादव ने चुनाव प्रभारी का स्वागत किया। धर्मेन्द्र प्रधान ने जिला अध्यक्ष कमल यादव के परिजनों और उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कुशलक्षेप पूछा और सभी को विधानसभा चुनाव में जुट जाने को कहा। इससे पूर्व भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह में जीत का जज्बा दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के आशीर्वाद से जीतती आ रही है और तीसरी बार भी सीएम सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधान शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में गुरुग्राम विधानसभा के मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुख, त्रिदेव व मंडल में रहने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे। बैठक में चुनाव प्रभारी ने विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति कार्यकर्ताओं के बीच साझा की और नायब सरकार की उपलब्धियों और कामकाज की बदौलत जनता तक पहुंचने का रोडमैप रखा। धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और शक्ति के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी कार्यकर्ता दिन-रात बूथ को और अधिक मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि हमारे पास मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां हैं, हर वर्ग के लोगों के हितों के लिए किए गए कार्य हैं, जबकि कांग्रेस के पास वंशवादी परम्परा और भ्रष्टाचार है। एक तरफ मोदी और नायब सरकार की विकासात्मक सोच है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाने का एजेंडा है। प्रधान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोगों के बीच जाएं तथा कांग्रेस व भाजपा सरकार के कार्यों की तुलना करें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.