[post-views]

देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की बनेगी भाजपा सरकार

42

गुरुग्राम (अजय) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने दावा करते हुए कहा कि देश में लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है और एक बार फिर भाजपा की सरकार आएगी। भाजपा समर्थकों समय सिंह भाटी, कल्याण चौहान, प्रेम सिंह, सुनील त्यागी, राकेश यादव, दीपीन यादव, अजय यादव, हीरालाल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने फिर से भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देकर यह साबित कर दिया है कि यह आज का भारत है। एक सशक्त भारत है। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की लोकसभा सीट पर अगर भाजपा का कोई प्रतिनिधि उनके किसी भी समाज से आता है तो सभी समाज एकजुट होकर साथ देगा। उन्होंने कहा कि इस देश में पिछले 70 सालों में कांग्रेस सरकार ने राज करके देश को पिछाड़ने का काम किया है। कांग्रेस की नीतियों के कारण 1947 में देश को अखंड किया गया और अगर कांग्रेस की नीतियां ठीक होती तो देश का कभी विभाजन नहीं होता। उन्होंने कहा कि लोक सभा आम चुनाव 2019 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के सबसे सफल मुख्यमंत्री है। छठे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की जनता भाजपा को 10 की 10 सीटे देने का कार्य करेगी।

Comments are closed.