[post-views]

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के निर्माण में राव इंद्रजीत सिंह का अहम योगदान : सतीश यादव

391

गुरुग्राम, 13 फरवरी (ब्यूरो) : वरिष्ठ भाजपा नेता और मानेसर नगर निगम से भावी उम्मीदवार सतीश यादव ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश का चतुर्दिक विकास करा रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश को दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे मिला है और इसका सर्वाधिक लाभ गुरुग्राम और हरियाणा के नागरिकों को प्राप्त होगा। दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सतीश यादव ने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण का सपना साकार करने में हरियाणा के लोकप्रिय नेता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का अहम योगदान है। उन्होंने इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण की मांग बहुत पहले उठाई थी। काफी लंबे समय से इसके निर्माण की कवायद चल रही थी लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद यह सपना साकार हुआ। सतीश यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे और राष्ट्रीय राजमार्ग की कई परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में वर्चुअल रूप से शामिल रहे। सतीश यादव ने कहा कि दिल्ली से मुंबई तक जाने वाला यह एक्सप्रेस वे दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है। इसकी कुल लंबाई लगभग 1385 किलोमीटर है। यह 6 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरेगा। फिलहाल यह एक्सप्रेस-वे 8 लेन का है। आने वाले दिनों में इसे 12 लेन का किया जा सकता है।

Comments are closed.