[post-views]

मेयर चुनाव में लेटलतीफी शहर की जनता के साथ धोखा : वर्धन यादव

3,543

बादशाहपुर, 27 नवम्बर (अजय) : कांग्रेस नेता वर्धन यादव ने आज गुरुग्राम से मेयर एवं पार्षद जनप्रतिनिधियों के चुनाव नही होने पर बड़ी बात बोलते हुए कहा कि शहर में निगम चुनाव नही कराकर नया मेयर एवं पार्षद नही देना जनता के साथ धोखा कर रही है सरकार है। जनता के बिच से चुनकर आने वाले पार्षद एवं मेयर जनता की आवाज बनकर प्रशासन से अपने क्षेत्र के विकास कार्य कराने के लिए प्रयासरत रहते है, सरकार को जल्द से जल्द मेयर एवं पार्षद चुनाव सम्पन कराने चाहिए। शहरी क्षेत्र में रहने वाली जनता के लिए दैनिक जीवन में पीने का पानी, रोशनी, साफ- सफाई सड़कें, चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पार्क इत्यादि का विशेष महत्त्व है। इन सबकी व्यवस्था जनता के लिए नगर निगम करती हैं। नगरों तथा महानगरों की इतनी विशाल जनसंख्या को इन सबकी तमाम सुविधाएं मुहैया कराना नगर निगम का कार्य होता है। गुरुग्राम जेसे शहर में नगर निगम शहर की सरकार के रूप में कार्य करती हैं। जिसे नगर-निगम तथा कॉरपोरेशन भी कहते हैं। नगर-निगम के पार्षद जनता द्वारा ही चुने जाते हैं, जिसका क्षेत्र की जनता को इंतजार है। चुनाव के लिए प्रत्येक शहर को वार्डों में बांट दिया जाता है, नये गाँव शामिल होने से अब इसके लिए अभी गुरुग्राम और मानेसर की वार्डबंदी होनी है। इस बार मानेसर और गुरुग्राम दोनों के नगर निगम के अध्यक्ष को महापौर मेयर को भी सीधे जनता वोट करके चुनने का कार्य करेगी। पहले महापौर का चुनाव नगर निगम के सदस्य करते हैं लेकिन अब जनता सीधे चुनेगी। इस बार गुरुग्राम में पार्षदों की संख्या 40 हो सकती है तो मानेसर में पार्षदों की संख्या 20 हो सकती है। गुरुग्राम और मानेसर जेसे शहर में नागरिकों के लिए आवागमन हेतु चौड़ी सड़कों का निर्माण, मरम्मत का कार्य नगर निगम द्वारा किया जाता है।

Comments are closed.