[post-views]

दिनप्रति दिन बढ़ रहा नवजन चेतना मंच का परिवार : वशिष्ठ गोयल

34

गुड़गांव, 12 अक्टूबर (ब्यूरो) : नव जन चेतना मंच का बढ़ रहा परिवार को देख वशिष्ठ कुमार गोयल गदगद नजर आ रहे हैं। वहीं इस विषय पर बोलते हुए वशिष्ठ कुमार गोयल का कहना है कि प्रदेश की जनता जिस प्रकार से उन्हें अपना साथ और समर्थन दे रही है। वह कभी इस बात को नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान प्रदेश की जनता की वजह से ही है। जिसकी वजह से इतने कम समय में राजनीति के इस शिखर तक पहुंच चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता लगातार उनके साथ नव जन चेतना मंच के साथ जुड़ रही है और इस कुनबे को बढ़ाने का काम कर रही है। वशिष्ट कुमार गोयल ने बताया कि प्रदेश की जनता भली-भांति से भांप चुकी है कि दक्षिण हरियाणा सहित पूरे प्रदेश का एक समान विकास कोई कर सकता है तो वशिष्ट कुमार गोयल ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी अब प्रदेश की जनता एकमत होकर नव जन चेतना मंच को समर्थन देते हुए उन्हें सत्ता संभालने का मौका देगी।

जिसके बाद वशिष्ठ कुमार गोयल तर्क देते हुए कहा कि यदि ऐसा संभव हुआ तो प्रदेश के इतिहास में प्रदेश के विकासशील कार्यों को स्वर्ण अक्षरों में लिखने का कार्य किया जाएगा और हरियाणा में इन कार्यों की मिसाले अन्य राज्यों में भी दी जाएगी।

Comments are closed.