आज दिनांक 24.06.2020 को थाना पटौदी की नई बिल्डिंग का उद्घाटन श्री मोहम्मद अकिल भा.पु.से. पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा रिबन काटकर किया गया। थाना पटौदी के लिए सेक्टर-1 पटौदी में आधा एकड़ जमीन पर बनी इस नव निर्मित बिल्डिंग का निर्माण कार्य मार्च-2019 में प्रारम्भ हुआ था तथा यह बिल्डिंग एक वर्ष में अर्थात मार्च- 2020 में बनकर तैयार हो गई थी। 12573 वर्ग फुट एरिया में दो मंजिला बनी इस इमारत में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, फायर फाइटिंग सिस्टम व CCTV कैमरों सहित सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। थाना के माहौल को हराभरा व वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए थाना पटौदी की इस नव-निर्मित इमारत के परिसर में पौधारोपण किए गए है।▪️सैक्टर-1, पटौदी में इस नई बिल्डिंग का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन (HPHC) द्वारा किया गया है। इससे पहले पटौदी थाना पुरानी इमारत में चलाया जा रहा था। ▪️थाना पटौदी, गुरुग्राम के अधीन 01 हेलीमण्डी पुलिस चौकी भी चौकी है। थाना की जुरिडिक्शन में कुल 61 गाँव, पटौदी व हेलीमंडी कस्बा आते हैं। इस थाना में लगभग 175 पुलिसकर्मी व SPO तैनात हैं। थाना पटौदी की नई बिल्डिंग के उद्घाटने के इस अवसर पर श्रीमति नितिका गहलौत IPS, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम, श्री दीपक सहारन, पुलिस उपायुक्त मानेसर, गुरुग्राम श्री सतीश शर्मा SE HPHC, ए.सी.पी. पटौदी व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.