[post-views]

निगम क्षेत्र में जनता के लिए मूलभूत सुविधाएँ होती है प्रथामिकता : रोबिन राव

3,421

बादशाहपुर, 27 नवम्बर (अजय) : जनता को सरकार और प्रशासन से सर्वप्रथम मूलभूत सुविधायों की आवश्यकता होती है, इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों की पहली प्राथमिकता अपने वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएँ दिलाने की होनी चाहिए, उक्त विषय में नगर निगम बादशाहपुर क्षेत्र से भाजपा नेता रोबिन राव ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए चुना जाने वाला पार्षद जनता के बिच से युवा सोच होनी चाहिए, जिसे जनता चुनकर अपने मनमुताबिक युवा जोश के साथ तेज गति में कार्य करा सके।

शहरी क्षेत्र में रहने वाली जनता के लिए दैनिक जीवन में पीने का पानी, रोशनी, साफ- सफाई सड़कें, चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पार्क इत्यादि का विशेष महत्त्व है। इन सबकी व्यवस्था जनता के लिए नगर निगम करती हैं। नगरों तथा महानगरों की इतनी विशाल जनसंख्या को इन सबकी तमाम सुविधाएं मुहैया कराना नगर निगम का कार्य होता है। गुरुग्राम जेसे शहर में नगर निगम शहर की सरकार के रूप में कार्य करती हैं। जिसे नगर-निगम तथा कॉरपोरेशन भी कहते हैं। नगर-निगम के पार्षद जनता द्वारा ही चुने जाते हैं, जिसका क्षेत्र की जनता को इंतजार है। चुनाव के लिए प्रत्येक शहर को वार्डों में बांट दिया जाता है, नये गाँव शामिल होने से अब इसके लिए अभी गुरुग्राम और मानेसर की वार्डबंदी होनी है। इस बार मानेसर और गुरुग्राम दोनों के नगर निगम के अध्यक्ष को महापौर मेयर को भी सीधे जनता वोट करके चुनने का कार्य करेगी। पहले महापौर का चुनाव नगर निगम के सदस्य करते हैं लेकिन अब जनता सीधे चुनेगी। इस बार गुरुग्राम में पार्षदों की संख्या 40 हो सकती है तो मानेसर में पार्षदों की संख्या 20 हो सकती है। गुरुग्राम और मानेसर जेसे शहर में नागरिकों के लिए आवागमन हेतु चौड़ी सड़कों का निर्माण, मरम्मत का कार्य नगर निगम द्वारा किया जाता है।

Comments are closed.