[post-views]

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शैलजा ने बादशाहपुर से शुरू की जन-जागरण पद यात्रा

45

कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में 14 नवंबर से 29 नवंबर के बीच चलाए जा रहे सप्ताहव्यापी पदयात्रा और जन जागरण अभियान के तहत आज प्रदेशाध्यक्ष शैलजा ने बादशाहपुर में जन-जागरण पद यात्रा शुरू की, इस दौरान के उनके साथ कांग्रेस नेता राव कमलबीर सिंह एव जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा वाल्मिकी चौपाल बादशाहपुर में सभा का भी आयोजन किया गया। यह यात्रा वाल्मिकी चौपाल बादशाहपुर से चलकर कस्बे के बडे़ बाजार से होते हुए टिकली रोड़ पर समाप्त हुई। राव कमलबीर ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उदेश्य भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को उजागर करना है। इस मौके पर कु. शैलजा ने यात्रा में भाग लेने वाले लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि आज हरियाणा प्रदेश व देश भाजपा की नीतियों से तंग आ चुका है। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा जिस प्रकार से देश की जनता का दमन किया जा रहा है, उसके खिलाफ हम सबकों मिलकर आवाज उठानी होगी और जनता को एकजुट होकर संदेश देना होगा कि, वो अब भाजपा सरकार को मनमानी नही करने देगी। इस मौके पर कैप्टन अजय सिंह यादव पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार, डा. शमशुद्दीन, पहलाद चैयरमैन सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।

Comments are closed.