[post-views]

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के रूप में वर्धन यादव एक एकमात्र युवा चेहरा !

134

गुरुग्राम : लोगों में चल रही चर्चाओं के अनुसार कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी का झंडा बुलंद करने वाला युवा चेहरा वर्धन यादव को जिला अध्यक्ष की ताजपोशी मिल सकती है। पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्धन यादव ने राष्टीय स्तर पर वर्षो से कांग्रेस पार्टी में सेवा की है। पिछले विधानसभा चुनाव में वर्धन यादव ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए बड़े स्तर पर न केवल बादशाहपुर विधानसभा बल्कि पुरे गुरुग्राम जिले में कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करने में कोई कसर नही छोड़ी थी। जिधर देखो वर्धन यादव ने कांग्रेस पार्टी का प्रचार करने के लिए गाँव गाँव के दौरे कर क्षेत्र के लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने का कार्य किया। यही नही विश्व में आई कोरोना महामारी के दौर में भी युवा चेहरा वर्धन यादव ने बड़े स्तर पर कांग्रेस पार्टी को ही आगे रखकर अपने निजी कोष से जरूरतमंद गरीब लोगों को राशन किट वितरित कर कांग्रेस आला नेताओं का ध्यान अपनी तरफ खीचने का कार्य किया। जिसके लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने वर्धन यादव के सरहानीय कार्यो को लिए वर्धन यादव की पीठ भी थपथपाई थी। पार्टी के लिए मेहनत करने वालों तथा टिकट वितरण को लेकर  जब सैलजा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि पार्टी नेर्त्तिव अपने सभी कार्यकर्ताओं के कार्य को देखते है और महसूस भी करते है। पार्टी में कांग्रेस नेता के सिपाही के रूप में कार्य करते है जिन्हें समय पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से जिम्मेदारियां भी दी जाती है। इससे यह तो साफ़ है कि प्रदेश अध्यक्ष व् राष्टीय नेताओं की नजर में वर्धन यादव का कद काफी बड़ा है। जिसको देखते हुए वर्धन यादव समर्थक तथा पार्टी सूत्रों का कहना है कि वर्धन यादव को जिला अध्यक्ष की कमान मिलनी लगभग तय मानी जा रही है। हरियाणा में कांग्रेस को और ज्यादा मजबूत करने के लिए कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बैठके करनी शुरू कर दी है। उनके निर्देश पर एक बैठक गुरुग्राम शहर में भी हुई थी। अब यह तो साफ हो गया है कि जल्द ही जिला स्तर पर कार्यकारिणी गठन करने ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसमे कार्यकर्ताओं की लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा भी की जायेगी।

Comments are closed.