[post-views]

आम आदमी पार्टी दक्षिण हरियाणा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

33

बादशाहपुर, 21 अप्रैल (अजय) : आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में आज दक्षिण हरियाणा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, अनुराध, सह प्रभारी महिंद्र चौधरी प्रदेश संगठन मंत्री, उमेश अग्रवाल जी जावेद अहमद, वीरू सरपंच,ओम प्रकाश गुप्ता जी इन सभी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करा और आगे की रणनीति के बारे में विस्तार बताया गया। राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी का एक एक वर्कर दूसरी पार्टी के हजार वर्कर के बराबर है। सांसद सुशील गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी लेकर अपने आप को केजरीवाल मानकर तन मन धन से पार्टी के लिए काम करना होगा। तभी हम दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी अपनी सरकार बना सकते हैं।

इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष धीरज यादव ने सभी अतिथियों का मान सम्मान करा इस कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष दक्षिण हरियाणा अध्यक्ष मंजू गुप्ता, लीगल अध्यक्ष अशोक वर्मा,  किसान अध्यक्ष विजय गोदारा, व्यापारी अध्यक्ष अमन गोयल, प्रवासी अध्यक्ष संतोष यादव, जिला अध्यक्ष मुकेश डागर, धर्मवीर बढ़ाना, कौशल ततारपुर, कुलदीप भारद्वाज, सुकेश दीवान, जफरुद्दीन, रुस्तम चौहान, राम, पारस जुनेजा, भूपेंद्र शर्मा, विशाल यादव, कर्मवीर बोकन, राहुल बैसला, संदीप यादव, सोनू सिसोदिया, टेक चंद चौहान और सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments are closed.