[post-views]

निगमायुक्त के समक्ष पहुंचा पालम विहार निवासियों की समस्यां का मुद्दा

127

शिकायत में 2 वर्ष से जूझ रहे दर्जनों समस्याओं का जिक्र, आर.डब्लू.ए. से खफा लोग

बादशाहपुर, 2 फरवरी (अजय) : पालम विहार क्षेत्र के लोगों का सब्र का बांंध अब पूरी तरह से टूट चूका है। जिसके लिए स्थानीय लोगों ने परिवर्तन संघ के साथ मिलकर इस समस्यां के लिए निगम आयुक्त को शिकायत पत्र सौपते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया और इसे जल्द से जल्द दूर करने की मांग की। परिवर्तन संघ के अध्यक्ष राकेश ने खुलासा करते हुए कहा कि आर.डब्लू.ए. द्वारा विकास शुल्क तो मोटा वसूला जाता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर पालम विहार के निवासियों के हाथ केवल निराशा ही मिलती है। जिससे पालम विहार के लोग काफी खफा है। जिन्होंने मांग करते हुए कहा है कि नगर निगम पालम विहार को निगम में शामिल करे और यहां मूलभूत सुविधाओं को पूरा कराने का कार्य करें, ताकि लोगों को समस्याओं से दो चार न होना पड़े। वही इन सब समस्यां के पीछे सबसे मुख्य कारण बजघेड़ा फाटक पर बन रहा फ्लाईओवर निर्माण कार्य भी है।

इन मुख्य समस्याओं से लोग प्रभावित :
पालम विहार के सभी सीवरेज तथा नालियां ओवर फ्लो होने से पानी सडक़ों पर बहता है।
टूटी फूटी सडक़ों से जगह-जगह सडक़े धंसी हुई है, जिससे हर वक्त दुर्घटना होने का खतरा रहता है।
जमीनी पानी का स्तर काफी कम होने की वजह से पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है।
पार्क का अनुधित रख रखाव और शरारती तत्वों का वाहन आने माहोल खराब हो रहा है।
आवारा कुत्तों के काटने से जनता भयभीत रहती है।
सी.सी.टी.वी. कमरे न होने से अपराधिक गतविधि काफी बढ़ रही है।
पोश इलाका होने के बावजूद सूअरों की संखया दिन प्रति दिन बढ़ रही है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रया :
स्थनीय निवासी जिले सिंह का कहना है कि निगम आयुक्त को उन्होंने शिकायत देते हुए जल्द से जल्द समस्यां से निजात दिलाने की मांग की है, उन्हें भरोसा है जल्द उनकी शिकायत पर कार्यवाही होगी।
फोटो : जिले सिंह

पालाम विहार निवासी सुरेश सिक्का का कहना है कि सीवरेज समस्यां तथा आवारा कुत्तो व सूअरों की वजह से अच्छी भली सोसाइटी बदहाल बनी हुई है। जिस पर निगम प्रशासन को ध्यान देते हुए यहां समस्यां से निजात दिलानी चाहिए।
फोटो : सुरेश सिक्का

परिवर्तन संघ के अध्यक्ष राकेश का कहना है कि आर.डब्लू.ए. मोटा विकास शुल्क वसूल रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कोई सुविधा नही दी जा रही। पलाम विहार को नगर निगम में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाए मिल सके।
फोटो : राकेश

अधिकारी वर्जन :
निगम आयुक्त यशपाल यादव का कहना है कि समस्यां उनके संज्ञान में है, जैसे ही डायरेक्टर टाउन प्लानिंग के पालम विहार को निगम में शामिल के आदेश होते है, तो निगम वहां विकास कार्य कराने तथा मूलभूत सुविधाएं देने का कार्य करेगें।
यशपाल यादव, निगम आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम

फोटो : यशपाल यादव

फोटो  : ओवरफ्लो होने से पालम विहार के घरों में आता सीवरेज पानी
फोटो  : सीवरेज समस्यां से ओवरफ्लो पानी का द्रश्य

Comments are closed.