[post-views]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज मेरठ व मुजफ्फरनगर में सभाएं

37

PBK NEWS | लखनऊ । प्रदेश में निकाय चुनाव को चुनौती मानकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडा उठा लिया है। इसी क्रम में आज उनकी तीन जनसभाएं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ व गाजियाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। शहर की सरकार चुनने को सभी दल बेहद गंभीर हैं। सभी राजनैतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की गति को भी बढ़ा दिया है।

मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद निकाय चुनाव योगी आदित्यनाथ के सामने बड़ी चुनौती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने प्रचार अभियान 14 नवंबर से शुरू किया था। कल भी गाजीपुर में उनकी चुनावी सभा हुई थी। आज उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रुख किया है।

आज वह मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ और फिर गाजियाबाद में चुनावी सभा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सबसे पहले दोपहर 12 बजे मुजफ्फरनगर जिले में पहुंचेंगे।

जहां के जीआइसी मैदान में वह चुनावी सभा करेंगे। मुजफ्फरनगर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ जिले में पहुंचेंगे। जहां पर उनकी सभा दिन में करीब दो बजे से होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीसरी जनसभा गाजियाबाद में आयोजित की गयी है। जहां उनका तीन बजे से जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

News Source: jagran.com

Comments are closed.