[post-views]

मुख्यमंत्री 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाला हो : कैप्टन अजय सिंह यादव

274

-भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग हैं दुखी
-सरकार लगी है भाईचारे को खराब करने में

PBK News : प्रदेश का मुख्यमंत्री ऐसा हो जो पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कराए और 36 बिरादरी को साथ लेकर चले। पक्षपात करने वाला व्यक्ति कभी भी प्रदेश का सम्पूर्ण विकास नही करा सकता। उक्त विचार पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने जिला कांग्रेस कार्यालय रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आगमन पर आयोजित नागरिक अभिनंद समारोह के दौरान कही। इस मौके पर श्री यादव भाजपा सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले प्रदेश की जनता से लंबे चौडे वादे करने वाली भाजपा सरकार से सभी वर्ग के लोग दुखी हैं। भाजपा सरकार ने अभी तक स्वामीनाथन रिर्पोट लागू नही की है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ सरसों व गेहूं की खरीद में धांधली की गई है। किसानों को न्यूतम मूल्य भी नही दिया जा रहा है। निजी स्कूल मनमानी कर रहें है, गौरक्षक अब मानव भक्षक बन चुके हैं। अब तक देश में न जाने कितनी हत्याएं इस प्रकार से हो चुकी है। लेकिन भाजपा सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। गाय के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा दुर्दशा गाय की है। अपने आप को गाय की हितेषी बताने वाली सरकार ने अब तक प्रदेश में एक भी गरूशाला नही बनवाई है। जबकि यदि गाय की दुर्दशा सुधारनी है तो गरूशाला का निमार्ण करवाना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार सत्ता ने नशे में चूर है। इस सरकार ने पीछले ढाई साल में बेरोजगारी, भष्ट्राचार, अपराध व चौपट कानून व्यवस्था प्रदेश की जनता को सौगात में दी है। भाजपा सरकार प्रदेश में भाईचारा खराब करना चाहती है। आरक्षण में हुए नुक्सान के लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इस सरकार ने केसी गुप्ता की रिर्पोट उजागर की है, जो कि फर्जी है। लेकिन सरकार ने अभी तक प्रकाश सिंह रिर्पोट उजागर नही की है, क्योंकि इस रिर्पोट में भाजपा का असली चेहरा सामने आ जाएगा। कैप्टन अजय यादव ने कहा कि आरक्षण आर्थिक, शैक्षणिक व समाजिक रूप से कमजोर व्यक्ति को मिलना चाहिए।  वहीं सनसभा में पंहूचे गणमान्य व्यक्तियों में जोश देखते ही बन रहा था, खासकर महिलाओं में। सभी ने एक शुर में कैप्टन अजय सिंह यादव से आग्रह किया कि वे रोहतक लोकसभा से चुनाव लडक़र पूरे लोकसभा का सम्पूर्ण विकास कराएं। श्री यादव ने कहा कि पार्टी आलाकमान जहां से चाहेगी मैं चुनाव लडऩे को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सम्पूर्ण विकास के लिए 2005 में सीएलपी लीडर होते हुए सेंट्रल इलेक्शन कमेटी में चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थन की पैरवी की, जिसके चलते उनको मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके अलावा 11 विधायक तौडक़र भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ लगाए। लेकिन वो रोहतक लोकसभा में इतने पैसे लगाने के बाद भी  रोहतक, बहादुरगढ, बादली व कोसली विधानसभा हार गए। इस बात पर भी हम मंथन करेंगेें की आखिरकार ये चार विधानसभा पार्टी क्यों हारी जबकि ये चारों विधानसभा मुख्यमंत्री के ईलाके की हैं। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव संजय परमार, प्रदेश महासचिव कुलताज सिंह, प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंधू, संगठन सचिव नरेश खत्ती, संगठन सचिव प्रींस मल्होत्रा, राहुल जैन, अनुप कटारिया, सुरेंद्र दलाल, देवेंद्र सैनी, नरेंद्र कौशिक, वरूण गोयल, विश्व जांगडा, रोहित जैन, इकबाल, कुलदीप यादव, अंकुश जैन, अजय सैनी इत्यादि के अलावा सैंकडों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments are closed.