[post-views]

हरियाणा में सीएम फ्लाइंग ने पकड़े 55 फर्जी डॉक्टर

35

PBK NEWS | चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा नकली डॉक्टरों के विरुद्ध प्रदेशभर में चलाए गए अभियान का बड़ा असर दिखाई दिया। राज्यभर में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और सीआइडी की टीमों ने 147 स्थानों पर छापेमारी कर 55 फर्जी डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। यह डॉक्टर बिना किसी डिग्री योग्यता के लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे थे। सबसे अधिक फर्जी डॉक्टर फरीदाबाद में पकड़े गए हैं।

सीएम फ्लाइंग द्वारा सुबह ही राज्य के सभी जिलों में छापेमारी आरंभ कर दी गई थी।  भिवानी, झज्जर, पंचकूला, अंबाला, फरीदाबाद और करनाल समेत सभी जिलों में छापे मारे गए। झज्जर में एक ऐसे डॉक्टर का फोटो सामने आया है, जो फर्जी है मगर उसने स्वास्थ्य मंत्री के साथ पुरस्कार हासिल करते फोटो अपने पोस्टर्स पर छपवा रखे थे।

अभियान के दौरान अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाले सर्वाधिक 11 फर्जी डॉक्टर फरीदाबाद में गिरफ्तार किए गए। इसके अलाव 8 सोनीपत में, 5 भिवानी में, 4 पानीपत में, 3-3 अम्बाला, यमुनानगर व फतेहाबाद में, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, दादरी में दो-दो तथा पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, हांसी, जींद, रेवाड़ी और नारनौल में एक-एक फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया।

News Source:- www.jagran.com

Comments are closed.