[post-views]

शहर के 4 चौक को भाजपा सरकार ने अंडरपास व् फ्लाईओवर से दी बड़ी राहत : जितेन्द्र राव

32

गुड़गांव, 1 नवम्बर (अजय) : भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव कहते है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद शहर के व्यस्तम राजीव चौक, इफ्को चौक, शंकर चौक, सिग्नेचर चौक में बढ़ते ट्रेफिक जाम से निजात दिलाने के लिए अंडरपास तथा फ्लाईओवर निर्माण कर बड़ी राहत शहर के लोगों को देने का कार्य किया है जिससे सरकार की उप्लब्दी गिनाने की कोई जरूरत नही बल्कि मुख्य राजमार्ग पर दूर दूर तक देखने को मिल जायेगी

प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले 3 सालों में अपने विकासशील एजेंडे तथा स्पष्ट नीतियों के साथ प्रदेश की जनता को खुश करने का कार्य किया है उक्त विषय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की उप्ल्ब्दियों को गिनाते हुए सरकार के कार्यो की सरहाना करते हुए खट्टर सरकार के पक्ष में कसीदे पढ़े है भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। उनकी सरकार ने राज्य के हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की और उनका सफलतापूर्वक संचालन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उप्लाब्दियों कोई गिनाते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए विपक्ष भी हमला किया है

 

Comments are closed.