गुड़गांव (अजय) : विजय रथ यात्रा के संयोजक मनीष गाडौली ने आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी कार्यकर्ताओं के साथ अपनी पूरी ताकत लगा दी। इस दौरान मनीष गाडौली ने बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों को देख क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। भाजपा पार्टी द्वारा क्षेत्र में किए गए समग्र विकास तथा किसानों तथा कमेरेवर्ग के लिए बनाई गई नीतियों से आज आम जनता भाजपा पार्टी से बेहद खुश है। मनीष ने बोलते हुए कहा कि आज लोकसभा चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज के दिन जिस जिस जगह पर लोगों से मिले लोगों ने आगे बढ़कर हाथ उठाकर भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को चुनाव जिताने का आश्वासन दिया। मनीष ने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा मिल रहे अपार समर्थन से आने वाले दिनों में भाजपा फिर से और अच्छा कार्य कर के लोगों के दिलों में जगह बनाने का कार्य करेगी। आज सरकार में होने वाले घोटालों की खबरें अखबार तथा टीवी चैनलों से गायब है, जिसे देख विरोधी इस बात को पचा नहीं रहे कि भाजपा के इस तरह के कार्यों से उनकी राजनीति खतरे में आ चुकी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.