बादशाहपुर, (अजय) : भाजपा नेता रामबीर भाटी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार विकास की बदौलत अगले विधानसभा चुनाव में 75 पार का मिशन पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में जो काम कराए हैं वह पिछले दो दशक में नहीं हो पाया। पूर्व की सरकारों में रेलवे लाइनों पर 37 अंडरपास और फ्लाईओवरों का निर्माण हो सका था जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में 175 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कराने का काम किया है। इसी तरह से भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में व्यापक विकास कराने का काम किया है। प्रदेश में बालिका विद्यालय, और महाविद्यालयों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है ताकि बालिकाओं को अपने घर से अधिक दूरी तय कर शिक्षा के लिए ना जाना पड़े। रामबीर भाटी ने कहा कि गुरुग्राम और प्रदेश के विकास में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का अमूल्य योगदान है। वह संकल्पित होकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास कराने का काम कर रहे हैं। विकास कार्यों को लेकर जनता काफी खुश है और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान जनता इस बात को स्वीकार कर रही है कि राव नरबीर सिंह के प्रयास से क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य हुआ है। रामबीर भाटी ने कहा कि विकास की बदौलत राव नरबीर सिंह पुनः बादशाहपुर से भारी मतों से विजई होंगे। और प्रदेश सरकार में मंत्री बनेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.