[post-views]

चांद के और भी करीब पहुंचने वाला है चंद्रयान-3

45

नई दिल्ली ,14अगस्त। चंद्रयान-3 अब चांद के और भी अधिक नजदीक पहुंचने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो आज अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 को चंद्रमा के और करीब पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण तीसरा ऑर्बिट रिडक्शन मनूवर करेगा। इसरो ने इसी महीने 9 तारीख को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की कक्षा को और कम करने के लिए दूसरी महत्‍वपूर्ण मनूवर सफलतापूर्वक की थी और इसे चंद्रमा की सतह के और करीब ले गया था। चंद्रयान-3 को पिछले महीने की 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था। चंद्रयान-3 पांच अगस्‍त को चन्‍द्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया था। चंद्रयान-3 चन्‍द्र कक्षा की एक श्रृंखला के अंतर्गत परिक्रमा कर रहा है।

17 अगस्त तक चंद्रमा पर अधिक गतिविधियों के बाद, लैंडिंग मॉड्यूल, जिसमें लैंडर और रोवर शामिल हैं, प्रणोदन मॉड्यूल से अलग हो जाएगा। इसरो ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने की योजना बनाई है।

चंद्रमा की सतह पर इस सहज लैंडिंग के साथ, अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

Comments are closed.