[post-views]

Z ब्लैक फिल्म गाड़ी को ₹1.17 लाख के लंबित चालानों का भुगतान न करने पर किया इंपाउंड।

0 19

गुरुग्राम, 22 मई (अजय) : गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट तथा बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को उनके लंबित चालानों की जानकारी देकर समय पर भुगतान करने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है। आज दिनांक 21.05.2026 को यातायात निरीक्षक हाईवे प्रथम महाबीर द्वारा अपनी टीम के साथ विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ एक संदिग्ध कार को जांच हेतु रुकवाया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहन पर अवैध ब्लैक फिल्म लगी हुई थी तथा वाहन बिना नंबर प्लेट के चलाया जा रहा था। इस दौरान पाया गया कि उक्त वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 13 चालान लंबित थे, जिनमें 11 चालान ब्लैक फिल्म के पाए गए। इन लंबित चालानों की कुल जुर्माना राशि लगभग ₹1.17 लाख रु0 पाई गई। जिस पर यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा त्वरित एवं नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वाहन को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया। साथ ही वाहन चालक को लंबित चालानों का भुगतान करने तथा भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। यातायात पुलिस गुरुग्राम सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगाएं, ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने लंबित चालानों का समय पर भुगतान करें। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave A Reply