[post-views]

कैप्टेन अजय ने राहुल गांधी से की मुलाकात, हरियाणा की राजनीती पर हुई चर्चा

120

गुरुग्राम 26 जुलाई (अजय) : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी से वीरवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने दिल्ली मुलाकात की। मुलाकात के बाद कैप्टेन अजय सिंह ने बताया कि आज राहुल जी से हरियाणा की राजनीति के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। जिसमें मैंने राहुल जी से सभी बातों से अवगत कराया तथा अपनी तरफ से विचार रखें कि पार्टी को हम कैसे ओर ज्यादा मजबूत कर सकते हैं। यादव ने बताया कि नूंह से पूर्व विधायक हबिर्बुरहमान की मुलाकात भी राहुल जी कराकर हबिर्बुरहमान को कांग्रेस ज्वाईंन कराने की बात रखी। राहुल जी ने श्री अशोक गहलोत जी को कहा कि जल्द ही हबिर्बुरहमान को पार्टी ज्वाईंन करावाई जाए। कैप्टेन अजय सिंह ने बताया कि हबिर्बुरहमान के कांग्रेस ज्वाईंन करने से मेवात में कांग्रेस पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

गुरूग्राम लोकसभा से अपनी तैयारी कर रहे कैप्टेन अजय सिंह के लिए हबिबुर्ररहमान का पार्टी में आना बहुत बडी उपलब्धि है। यादव ने बताया कि देश की जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है और देश की जनता कांग्रेस को आशाभरी नजरों से देख रही है। क्योंकि जनता अब जान चुकी है कि देश का यदि भला कर सकती है तो सिर्फ कांग्रेस पार्टी। भाजपा ने तो देश की जनता के साथ धौखा किया है।   यादव ने बताया कि राहुल जी संगठन की तरफ पूरा ध्यान दे रहे हैं। हमारे परिवार की गांधी परिवार से सदैव ही नजदकियां रही हंै। गांधी परिवार ने जो कांग्रेस की सेवा निस्वार्थ भाव से की है। भारत रत्न स्र्व. राजीव गांधी जी की मृत्यु के बाद 1991 से कांग्रेस पार्टी की 3 बार सरकार बन चुकी है। जिसमें एक बार पीवी नरसिंबाराव प्रधानमंत्री बने और उसके बाद 2 बार डा. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने। यदि गांधी परिवार चाहता तो स्वयं प्रधानमंत्री बन सकते थे, लेकिन ऐसा नही किया। सारा देश देख रहा है कि गांधी परिवार निस्वार्थ भाव से कांग्रेस को सींच रहा है। इसलिए हर कांग्रेसी एक परिवार की तरह पार्टी के लिए काम करता है। कांग्रेस पार्टी में एक हर एक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता है।

PBK NEWS Team : Mobile : 9211510857, E-Mail : pbknews1@gmail.com

Comments are closed.