[post-views]

बूथ नंबर 360 विपुल वर्ल्ड में चला दीवार लेखन कार्य : जयवीर

1,092

बादशाहपुर, 24 जनवरी (अजय) : एक बार फिर से मोदी सरकार के नारे से दीवारों को रंगेगते हुए भाजपा के नेताओं ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा के जिला मीडिया सह-प्रमुख जयवीर यादव ने अपने क्षेत्र के बूथ नम्बर 360 विपुल वर्ल्ड सोसाइटी में दीवार लेखन कार्य किया। जयवीर ने इस मौके पर कहा कि केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के उद्देश्य से भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जुट गया है।

 वही कहा जा रहा है कि यह दीवार लेखन का कार्य आगे भी चलेगा। जयवीर ने बताया कि दीवार लेखन का कार्य पूरे प्रदेश ही नही अपितु पुरे देश में भाजपा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधियों सहित अन्य वरिष्ठ नेता बूथ पर दीवार लेखन कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार के संकल्प के साथ भाजपा को अपना मत और समर्थन देकर ऐतिहासिक जीत दिलाएं।

Comments are closed.