[post-views]

गुरुग्राम में भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा : अजीत यादव

2,401

बादशाहपुर, 12 अगस्त (अजय) : शनिवार को महिला मोर्चा के द्वारा गुरुग्राम विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल हुई महिला मोर्चा की सदस्यों ने देश भक्ति के जयकारे लगाए। इस यात्रा को जिला लाइब्रेरी सिविल लाइन्स से यात्रा को रवाना किया। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि शहीदों की याद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता तिरंगा के साथ मौजूद रहीं। उक्त विषय में जानकारी देते हुए अजित यादव मीडिया प्रभारी ने बताया कि भारत माता की जय के नारे लगाते हुए देशभक्ति की भावना को फैलाते हुए कार्यकर्ताओं ने यह तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य देश में हर नागरिक के मन में देश प्रेम की भावना जागृत करना है, ताकि देश की एकता अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा जिला लाइब्रेरी से शुरू हुई और डाकखाना चौक, सदर बाजार, सोहना चौक होते हुए ओल्ड रेलवे रोड से शहीद स्मारक जॉन हाल संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया।

 जिला अध्यक्ष ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी देश की आन, बान और शान पर खतरा आया है तो भारत माता के लिए कुर्बानी देने वालों में हरियाणा कभी भी पीछे नहीं रहा है। यहां के वीर जवानों का हमेशा अग्रणी योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता तिरंगा के साथ मौजूद रही। महिलाएं भारत माता की जय के नारे लगाते हुए देशभक्ति की भावना को फैलाते हुए यात्रा में शामिल हुई।

 महिला मोर्चा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में ज़िला महामंत्री मनीष गाड़ौली, महेश यादव, मेयर मधु आज़ाद, सुभाष सिंगला, हरविंद कोहली, राजेश अरोड़ा, ज्योति डेमला, सोनिया यादव, जितेंद्र चौहान, सुरेंद्र गहलोत, निधि राघव, मीडिया प्रमुख अजीत यादव, मीडिया सहप्रमुख जयवीर यादव, यादराम जोया, मनिता गर्ग, विधु कालरा, अलका सचदेवा, सुंदरी खत्री, कुलदीप यादव पार्षद, रवींद्र यादव, सुनील कुमार, राकेश यादव, उदयवीर, अंजना, योगेन्द्र सारवान, दलीप साहनी, अनिल यादव, कपिल दुआ, सीमा पाहुजा, महेश दायमा, अन्नू जिंदल,, प्रियव्रत, नितिन, श्रवण, वीरेंद्र सिंह, सर्वप्रिय त्यागी, रणजीत सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं कार्यकर्ता शामिल रहीं।

Comments are closed.