[post-views]

भाजपा संसदीय समिति सदस्य बनने पर सुधा यादव को दी बधाई

329

बादशाहपुर, 19 अगस्त (अजय) : डॉ सुधा यादव को भाजपा संसदीय समिति सदस्य बनाए जाने पर उनके निवास गुरुग्राम पहुंचकर भाजपा ओबीसी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव ने श्रीमदभगवत गीता और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। ओबीसी प्रभारी ने बताया भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में सर्व समाज को सशक्त बनाने में लगी है। वही सुधा यादव को भाजपा की सर्वोच्च टीम में स्थान देना यादव समाज के लिए गौरव की बात है। आज से पहले किसी भी राजनीतिक पार्टी ने यादव समाज को इतना बड़ा सम्मान नही दिया। उन्होंने भाजपा आलाकमान का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.